1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 23, 2026, 4:12:05 PM
- फ़ोटो Reporter
Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि 21 साल राज्य को चलाने के बाद भी बिहार गरीब और फिसड्डी राज्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने सरकार के खजाने को खाली कर दिया है और सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पिछल 21 साल से एनडीए की सरकार चल रही है और 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, सबसे बेरोजगार राज्य, सबसे ज्यादा पलायन, सबसे ज्यादा गरीबी है। निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट राज्य है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है। बिहार की जनता ने 21 साल एनडीए को मौका दिया। बिहार देश का सबसे गरीब राज्य में गिनती हो रही है।
तेजस्वी ने कहा कि पिछले 21 सालों में बिहार में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तानाशाही और अफसरशाही बढ़ी है। बिहार सरकार के इस बजट में कुछ भी खास नहीं है। सरकार में कोई कार्रवाई और सुनवाई नहीं हो रही है। दुर्भाग्य है कि बिहार को एक अचेत मुख्यमंत्री मिले हैं। राज्य में हर दिन हत्या, रेप और गैंगरेप जैसी वारदातें हो रही हैं बावजूद इसके कहीं कोई कार्रवाई और सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि इन सब मुद्दों को लेकर जब विपक्ष सदन में सरकार से सवाल पूछता है तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं रहता है। सरकार सिर्फ पुरानी घीसी पीटी बातें बोलती है। भ्रष्टाचारियों ने सरकार का खजाना खाली कर दिया है। बिहार के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे बिहार सरकार के पास कुछ दिनों के बाद नहीं होंगे, इतना भ्रष्टाचार और लूट इन लोगों ने मचा रखा है।