1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 14, 2025, 11:43:18 AM
- फ़ोटो google
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में अपराध की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन सरकार पूरी सतर्कता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नैतिकता का मुखौटा पहनकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटेगी। जरूरत पड़ी तो अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर, एनकाउंटर और संपत्ति जब्ती जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन विपक्षी दल अराजकता फैलाने में लगे हैं। सरकार किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में कांग्रेस की बैठक बुलाए जाने पर विजय सिन्हा ने परिवारवाद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तेजस्वी यादव और पूरा विपक्ष परिवारवाद की राजनीति कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में राहुल गांधी जैसे नेता प्रतिपक्ष हैं और बिहार में तेजस्वी यादव जैसे, दोनों जंगलराज और भ्रष्टाचार के युवराज हैं।
रिपोर्ट- प्रेम कुमार, पटना