1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 28, 2025, 8:10:33 PM
परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बिजली करंट की चपेट में आकर एक चाचा और उसकी 11 वर्षीय भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय चुनचुन चौधरी और उनकी भतीजी राजू चौधरी की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, चुनचुन चौधरी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह घर पर ई-रिक्शा चार्ज कर रहे थे, तभी बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय उन्हें जोरदार करंट लगा।
यह सब देख रही उनकी भतीजी आंचल कुमारी उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया है। घर में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनचुन चौधरी दोनों पैरों से दिव्यांग थे, लेकिन बावजूद इसके ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। उनकी मेहनत और संघर्ष की लोग मिसाल देते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार शर्मा ने भी घटना की पुष्टि की है और बताया कि हादसे की तकनीकी जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि करंट की चपेट में आने का मुख्य कारण बिजली के बोर्ड में खराबी, तारों की ओपनिंग या अर्थिंग की समस्या थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...