1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jul 29, 2025, 5:52:50 PM
परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। 6 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बेगूसराय जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बहदरपुर गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।घटना लाखो थाना अंतर्गत बहदरपुर गांव वार्ड- 6 की है । मृतक दंपति की पहचान 21 वर्षीय शुभम कुमार और लड़की की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ने लगभग 6 महीने पहले अंतरजातीय विवाह प्रेम प्रसंग में किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
लाखो थाना अध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हालांकि पुलिस जल्द ही आत्महत्या की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।



बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...