1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2025, 1:06:12 PM
घटनास्थल की तस्वीर - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर पंचायत के छिट राघोपुर गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।
इस भयानक आग में लक्षमण मंडल, अशोक मंडल, विजय मंडल, नारायण मंडल, लूटन मंडल, दर्शन मंडल, अनिल मंडल और मुनीलाल मंडल के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। जबकि आग बुझाने के दौरान एक युवक का हाथ भी झुलस गया, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना अभी तक नहीं है।
इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
नाथनगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: अजित कुमार
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...