Hindi News / bihar / bhagalpur-news / अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ पर EOU ने कसा शिकंजा, पटना से भागलपुर...

अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ पर EOU ने कसा शिकंजा, पटना से भागलपुर में रेड, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा

भागलपुर में अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ के घर और कार्यालय पर EOU ने छापेमारी कर करोड़ों की अवैध संपत्ति और जला हुआ नोट बरामद किया। भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जारी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 22, 2025, 3:38:23 PM

Bihar

EOU की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

BHAGALPUR: भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अवर निबंधन अधिकारी विनय सौरभ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पटना और भागलपुर में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें करोड़ों की अवैध संपत्ति और जले हुए पांच लाख रुपये से अधिक के नोट बरामद किया है। EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विनय सौरभ पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी रेड जारी है। भागलपुर जिला निबंधन कार्यालय में तैनात अवर निबंधन विनय सौरव के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दरअसल अवर निबंधक बिनय सौरभ के द्वारा अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सुचना EOU को मिली थी। 


जिसके बाद पटना से भागलपुर पहुंची 8 सदस्य टीम ने अवर निबंधक के निवास स्थल और जिला निबंधन कार्यलय में छापेमारी की। EOU को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां हाथ लगी है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि विनय सौरभ के भागलपुर स्थित आवास से करोड़ों की अवैध संपत्ति और 5 लाख से ज्यादा जला हुआ नोट बरामद हुआ है। फिलहाल ईओयू के अधिकारी आगे की कार्रवाई में लगे हैं।