1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Feb 27, 2026, 3:52:17 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर एक अंचल अधिकारी को फील्ड से बाहर कर दिया गया है. भूमि सुधार जन कल्याण संवाद में ऑन स्पॉट मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायत के बाद मंत्री ने अंचल अधिकारी को हटाने का आदेश दिया था. अब जाकर विभाग ने उक्त सीओ को फील्ड से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है.
हटाये गए आमस अंचल के सीओ
गया जिले के आमस अंचल के अंचल अधिकारी अरसद मदनी को हटा दिया गया है. इन्हें वहां से हटाते हुए भू अभिलेख निदेशालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 25 फरवरी को यह आदेश जारी किया है. विभाग ने गया के जिलाधिकारी से कहा है कि आमस अंचल में कार्यकारी व्यवस्था के तहत दूसरे सीओ को प्रभार दें.
अंचल अधिकारी पर पैसे लेने के लगे थे आरोप
दरअसल, गयाजी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने ही आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी पर एक आवेदक ने आरोप लगाया था कि बिल्टी मामले में आदेश के बावजूद उन से 25 हजार रुपये रिश्वत लिए गए. रिश्वत की राशि सीओ ने अपने सरकारी अंगरक्षक के माध्यम से लिया है. इसे सुनते ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से वरीय पुलिस अधीक्षक गया को आदेश दिया कि बॉडीगार्ड को लाइन हाजिर किया जाए और पूरे मामले की जांच निगरानी से कराई जाए.
तब सीओ ने दी थी सफाई...
हालांकि तब आमस अंचल के सीओ अरशद मदनी ने कहा था कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. मैं भी चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच हो. जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है, पहले से उस पर कई मामले हैं. जो भी जांच होगी, मैं उसमें पूरा सहयोग करूंगा. मैं बेगुनाह है.'