1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 07, 2025, 12:21:33 PM
- फ़ोटो google
Bihar News: बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर-बंशीनाला हॉल्ट के बीच सोनारखाप-कैलूडीह गांव के पास एक दंपती की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सोनारखाप कैलूडीह गांव निवासी 55 वर्षीय मोहन यादव और उनकी 50 वर्षीय पत्नी तिलिया देवी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी फतेहपुर बाजार से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। वे पहाड़पुर स्टेशन से आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन पकड़कर बंशीनाला हॉल्ट उतरे थे।
इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते वक्त तेज रफ्तार से आ रही पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव तक जाने वाली सड़क कच्ची और जर्जर है। इसी कारण ग्रामीण अक्सर रेलवे लाइन को पार कर नजदीकी रास्ते से आने-जाने को मजबूर होते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। केवल एक महीने पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर गांव तक पक्की सड़क होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। साथ ही, उन्होंने रेल विभाग से इस क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी मांग की है। पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मृतकों के शव परिजन अपने साथ ले गए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...