1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 15, 2025, 8:47:39 AM
अस्पताल के बाहर का दृश्य - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव में गुरुवार को 58 वर्षीय राम जी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक स्वर्गीय राम बच्चन राम के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, राम जी राम गुरुवार शाम को गांव के कुछ दोस्तों के साथ घूमने गए थे। दोस्तों ने उन्हें बाद में घर के दलान में लाकर सुला दिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और फिर उनकी मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के साले राजेश कुमार राम ने बताया कि राम जी राम के कुछ दोस्तों ने उन्हें अपने साथ ले जाकर कुछ खाने-पीने को दिया होगा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने आशंका जताई कि दोस्तों द्वारा कुछ गलत पदार्थ या शराब में मिलाकर कुछ पिलाया गया हो सकता है, जिससे उनकी हालत खराब हुई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
रिपोर्टर: रंजन त्रिगुण
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...