1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 08, 2025, 8:46:19 PM
इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो REPORTER
KATIHAR: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने सोते समय पिता-पुत्र पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में 12 वर्षीय सुनील कुमार मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता रामकल्याण मंडल गंभीर रूप से झुलसकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि पिता-पुत्र दोनों जब घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी आग के लपटों में झुलसकर घर का एक हिस्सा भी जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना की सूचना पाकर पुर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद मंडल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
डीआईजी ने बताया कि दो पक्ष पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों आपस के रिश्तेदार है,और इन लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर पंचायती भी हुई थी और मामले को सुलझाया गया था। लेकिन गुरुवार की रात्रि पिता और पुत्र जब सोए हुए थे तभी किरोसिन छिड़कर आग लगा दिया गया। जिसमे झुलसने से पुत्र की मौत हो गई है जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। घायल राम कल्याण मंडल ने बताया कि पड़ोसी के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसमे घनश्याम मंडल का नाम आया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 




बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...