1st Bihar Published by: SONU Updated Jul 25, 2025, 12:26:05 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के निसुन्दरा गांव में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की गाड़ी एक अन्य वाहन को टोचन करते हुए ले जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
घायल बच्चे की पहचान गांव निवासी इसराफिल के चार साल के बेटे सफीक के रूप में की गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोढ़ा-फलका सड़क मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर मौजूद वाहन चालक की पिटाई भी कर दी।
घायल बच्चे को पहले फलका सीएचसी और फिर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...