1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 23, 2025, 1:43:13 PM
- फ़ोटो google
Bihar News: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर आ रही है, जहां राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से लौटने के दौरान तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों को तेज रफ्तार टाटा सूमो ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है।
दरअसल, पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बखरी के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मरघिया निवासी तीन युवक मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद यूसुफ और मोहम्मद मलिक राहुल गांधी की रैली देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरसेला की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार टाटा सुमो ने सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टाटा सुमो को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने वाहन को ज़ब्त कर पोठिया थाना ले जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...