1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 04, 2025, 9:41:28 AM
घर में लगी आग - फ़ोटो REPOTER
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रहा है। जहां गैस सिलेंडर लीक करने से भीषण आग लगी है। इससे एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात में लग गई है। अब पुलिस के जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दरअसल, शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-तेरह राजधानी गांव में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लीक करने से अचानक आग लग गयी। इस अग्निकांड में एक परिवार का एक घर के अलावा पच्चास हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात,अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मोहम्मद नगर राजधानी गांव निवासी मोहम्मद सरफराज के घर में खाना बनाने के क्रम गैस सिलेंडर लीक करने के कारण अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग की लपटें काफी भयावह रूप ले लिया। लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया,नहीं तो गांव में एक बड़ी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
इस अग्निकांड में घर में रखा नकद पच्चास हजार रुपये,जरूरी कागजात,कपड़ा,अनाज,बर्तन सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। अग्निपीड़ितों ने घटना की सूचना मुखिया अब्दुल मजीद को दिया।जिसके बाद मुखिया ने घटना की जानकारी सीओ सौमी पोद्दार को दी। मामले में सीओ ने बताया की राजस्व कर्मचारी को सूचना दी गयी है,जांचों उपरांत अग्नि पीड़ितों को राहत मुहैया करा दी जायेगी।