1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 24, 2025, 9:58:10 PM
आयोग ने किया परिवार से संपर्क - फ़ोटो REPOTER
KHAGARIA: इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच के लिए महिला आयोग की सदस्य ममता कुमार आज खगड़िया पहुंचीं। मृतका के केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (IO), चित्रगुप्त नगर थाना के SHO, ADM और मकान मालिक से बारी-बारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मृतका को हर हाल में न्याय मिलेगा।
खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य ममता कुमारी गुरुवार को खगड़िया पहुंचीं और मामले से जुड़ी जानकारी लेने के लिए अधिकारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
जांच के लिए NWC की टीम सक्रिय
14 जुलाई को घटी इस संदिग्ध घटना ने जिले में हड़कंप मचा दिया था। छात्रा एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच से असंतुष्ट छात्रा के परिजनों और सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच की निगरानी शुरू कर दी है।
अधिकारियों से ली घटना की जानकारी
खगड़िया दौरे पर आई ममता कुमारी ने मृतका के केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर (IO), चित्रगुप्त नगर थाना के SHO, ADM और मकान मालिक से बारी-बारी से मुलाकात की। उन्होंने केस की वर्तमान स्थिति, सबूतों की जांच और पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को कुछ अहम दिशा-निर्देश भी दिए।
“मौत संदिग्ध, न्याय मिलेगा”
मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हमने अधिकारियों को एक सप्ताह की समयसीमा दी है, जिसमें सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा।
आयोग ने किया परिवार से संपर्क
महिला आयोग की टीम ने मृतका के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जा रहा है। आयोग ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...