1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 03, 2025, 4:05:30 PM
पति-पत्नी और वो का मामला - फ़ोटो REPOTER
MUNGER: मुंगेर में कासिम बाजार थानान्तर्गत बेलवा घाट निवासी रोहित कुमार ने आपसी रजामंदी से अपनी पत्नी 3 बच्चों की मां रीता देवी को उसके प्रेमी पड़ोसी राहुल कुमार के साथ बाकी जिन्दगी गुजारने के लिए भेज दिया। दरअसल राहुल की शादी 14 साल पहले बरियारपुर निवासी रीता देवी से हुई थी। शादी के बाद उसे 3 बच्चे भी हुए। करीब 4 वर्ष पूर्व रीता देवी की मुलाकात मोहल्ले के ही देवर लगने वाले राहुल से हुई।
दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा। इसकी भनक लगने पर पति रोहित पत्नी को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन रीता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बीच गीता देवी पति से झगड़कर कही बाहर चली गई । जिसके बाद परिवार वाले प्रेमी पर दबाव बनाने लगे कि उसे लेकर आओ । जिसके बाद प्रेमी एक दिन महिला को लेकर गांव में पहुंचा। जहां सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की पहल की गई और पति रोहित महतो ने पत्नी की जिद के आगे हार मानते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेजने के लिए राजी हो गया। उसे प्रेमी के संग जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र कर उसके साथ जाने दिया ।
पति ने बताया कि इसे लेकर काफी समझाया गया पर वह नहीं मानी अंत में शादी के 11 साल के बाद उसके जिद्द के आगे वह हार गया और अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी । पत्नी और प्रेमी ने बताया कि दोनों के रिलेशन को ले रोहित के द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा था अंत में उसने प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया। अब इस अजीबोगरीब कहानी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। जिसे जानकर लोग भी हैरान हैं।
मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...