1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jan 17, 2025, 4:12:26 PM
अगलगी से अफरा-तफरी - फ़ोटो reporter
Bihar News: मुजफ्फरपुर में देर रात अचानक लगी आग से तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना औराई प्रखंड क्षेत्र के भरथुआ पंचायत स्थित अलीनगर बांध के किनारे की है।
दरअसल, देर रात अचानक एक घर में आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन तब तक आग पूरी तरह कहर बरपा चुकी थी और तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि लोग अपने घर से एक भी सामन तक बाहर नहीं निकाल पाए
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लोग देर रात सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तमाम घर जल कर राख हो गया। किसी तरह लोग घर से बाहर निकल अपनी जान बचा पाए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई थी।