Hindi News / bihar / nawada-news / सड़क हादसे में राजस्व अधिकारी और अंचल नाजिर की दर्दनाक मौत, सिरदला अंचल...

सड़क हादसे में राजस्व अधिकारी और अंचल नाजिर की दर्दनाक मौत, सिरदला अंचल कार्यालय से लौट रहे थे नवादा

नवादा के सिरदला अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी ओमप्रकाश और नाजिर अनुज कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। कार्यालय में काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला।

1st Bihar Published by: SONU Updated Jan 18, 2025, 10:00:06 PM

ACCIDENT

सड़क हादसे में मौत - फ़ोटो GOOGLE

nawada news: नवादा में सड़क हादसे में राजस्व अधिकारी और अंचल नाजिर की मौत हो गई। घटना एनएच 20 फोरलेन पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पचगांवा फ्लाईओवर के पास की है। मृतक की पहचान सिरदला अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व अधिकारी ओमप्रकाश और नाजिर अनुज कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि रोजाना की तरह आज भी दोनों बाइक पर सवार होकर सिरदला अंचल कार्यालय से नवादा लौट रहे थे। इसी दौरान पचगामा फ्लाइओवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारणों दोनों बीच सड़क पर फेंका गया। लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम दोनों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जा रही थी कि तभी रास्ते में दोनों की मौत हो गयी। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही नवादा डीएम रवि प्रकाश, एडीएम चंद्रशेखर आजाद, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ, बीडीओ, सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। वही दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

नवादा से सोनू कुमार की रिपोर्ट..