1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 21, 2025, 4:13:30 PM
इलाके में दहशत का माहौल - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BETTIAH: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या-4 में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
घर के मालिक विक्रमा सिंह ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तभी अज्ञात चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे और चालाकी से मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने अलमारी व बक्सों को तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती वस्तुएं समेट लीं। सुबह जब परिवार ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद पाया गया। संदिग्ध परिस्थिति देख ग्रामीणों को बुलाया गया। दरवाजा तोड़े जाने के बाद अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्ती को बढ़ाया जाए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों का जीना दूभर हो जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि करीब पांच वर्ष पूर्व भी उनके घर में 5 लाख रुपये की चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक उस मामले का भी उद्भेदन नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने स्तर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कर रहे हैं। वही पुलिस से भी गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।



बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...