Hindi News / bihar / patna-news / Anant Singh News: MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर हुआ अनंत सिंह का केस, अब...

Anant Singh News: MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर हुआ अनंत सिंह का केस, अब सोनू-मोनू पर एक और FIR

Anant Singh News: मोकामा गैंगवार में जेल भेजे गए पूर्व विधायक अनंत सिंह का केस बाढ़ कोर्ट से पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत में ट्रांसफर हो गया है। वहीं, गोलीबारी के मामले में

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 25, 2025, 9:13:37 AM

Anant Singh News:

Anant Singh - फ़ोटो REPOTER

Anant Singh News: बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का मोकामा गैंगवार से जुड़ा केस पटना के एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। अनंत सिंह ने गुरुवार को पटना जिले के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया। इसके बाद अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस केस को एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।


वहीं, मोकामा में बुधवार को हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार सोनू सिंह और उसके भाई मोनू सिंह (सोनू-मोनू) के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। गोली लगने से घायल हुए अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ। अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में वह जख्मी हो गया था।


दरअसल, पंचमहला थाने में शुक्रवार को सोनू-मोनू, उनके पिता प्रमोद सिंहस बाढ़ के दाहौर गांव निवासी दिलीप सिंह सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उदय यादव ने आरोप लगाया कि सोनू और उसके पिता प्रमोद सिंह के पास एके-47 रायफल थी, जिससे गोली चलाई गई। गोलीबारी को लेकर पंचमहला थाने में अब तक कुल चार केस दर्ज हो चुके हैं।


इधर, पंचमहला थानेदार प्रहलाद कुमार झा के बयान पर पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पूर्व विधायक के सरेंडर करने के बाद इस केस को बाढ़ कोर्ट से पटना स्थानांतरित कर दिया गया। अब मामले की सुनवाई पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। अनंत सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने एवं धमकी देने के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करने का आरोप है।