Hindi News / bihar / patna-news / Anant Singh : मोकामा गैंगवार मामले में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने...

Anant Singh : मोकामा गैंगवार मामले में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Anant Singh: नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 24, 2025, 1:15:39 PM

Anant Singh :

Anant Singh : - फ़ोटो file photo

Anant Singh : पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नौरंगा फायरिंग मामले में सोनू सिंह के सरेंडर करने के बाद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिहं ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर कल पुलिस के तरफ से सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन करने और गोलीबारी करने समेत कुछ मामले में भी शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस के तरफ से इनकी गिरफ़्तारी की तैयारी चल रही थी, इस बीच उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।


वहीं मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसके साथ ही अनंत सिंह के सरेंडर करने की पुष्टि बाढ़ ASP राकेश कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किए हैं,इसके बाद पुलिस की टीम आगे की एक्शन में जूट गई है।

 

बता दें कि मंगलवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग मामले में बुधवार को थाने में तीन प्राथमिकी कराई गई थी। जिनमें सोनू मोनू के पिता के द्वारा अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर कराई गई। मुकेश सिंह के मकान को लेकर विवाद हुआ था, उसके मकान मालिक द्वारा एवं चौथी प्राथमिकी पंचमहला थानेदार द्वारा कराई गई है। जिसमें अनंत सिंह के समर्थकों पर पुलिस के काम काज में बाधा डालने को लेकर कराई गई है।


इससे पहले इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि छोटी-मोटी घटनाओं पर सरकार की निगाहें बनी हुई हैं। क्राइम करने वाला बचेगा नहीं। ईमानदारी के साथ प्रशासन भी लगा हुआ है। सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी हो कार्रवाई चल रही है। चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, प्रशासन अपना काम कर रहा है।