Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: आशुतोष द्विवेदी ने संभाला राज्य परिवहन आयुक्त का कार्यभार, पदाधिकारियों के...

Bihar News: आशुतोष द्विवेदी ने संभाला राज्य परिवहन आयुक्त का कार्यभार, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Bihar News: आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बिहार के राज्य परिवहन आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की और परिवहन प्रणाली को सशक्त बनाने की बात कही।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 04, 2025, 3:27:51 PM

Bihar News

- फ़ोटो reporter

Bihar News: भारतीय प्रशासनिक सेवा, 2018 बैच के अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सोमवार को बिहार के राज्य परिवहन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर परिवहन विभाग के पधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


पदभार ग्रहण करने के बाद परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की, जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और लंबित कार्यों की जानकारी ली गई। समीक्षा बैठक के दौरान परमिट प्रणाली, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस एवं सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा हुई।


राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि प्रवर्तन तंत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बिहार की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को अधिक सुगम, सुलभ और सुरक्षित बनाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी। सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरुकता अभियान और व्यापक बनाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।