Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 38 अफसरों को मिला प्रमोशन, सरकार ने...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 38 अफसरों को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों को मिला प्रमोशन। दो अधिकारी बने अपर सचिव, कई को उप सचिव और अपर समाहर्ता स्तर पर प्रोन्नति मिली।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Aug 04, 2025, 3:07:18 PM

Bihar Administrative Service  BPSC Promotion News  बिहार प्रशासनिक सेवा प्रमोशन  वेतनमान प्रोन्नति बिहार  सामान्य प्रशासन विभाग बिहार  अरविंद कुमार IAS  सतीश रंजन सिन्हा प्रमोशन  बिहार ब्यूरोक्रेसी न्

- फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वेतनमान प्रमोशन दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है. ये हैं अरविंद कुमार और सतीश रंजन सिन्हा.

वहीं अपर समाहर्ता स्तर के दो अधिकारी अब्दुल हामिद और मो. तारिक को संयुक्त सचिव में प्रोन्नति दी गई है. वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को उप सचिव से अपर समाहर्ता रैंक में प्रोन्नति दी गई है. जबकि 17 मूल कोटि के अधिकारियों को उप सचिव रैंक में वेतनमान प्रमोशन दिया गया है. इन सभी के पद को उत्क्रमित कर दिया गया है.