1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 06, 2025, 8:23:40 AM
पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar Encounter: पटना पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में वांछित कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा को 04-05 अगस्त की रात जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर हत्या के भी आरोप हैं। रौशन को पूछताछ के लिए पटना लाया गया, जहां उसने कई अपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रौशन शर्मा की निशानदेही पर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गईं हैं। इसके अतिरिक्त, उसके द्वारा बताए गए एक मिनी गन फैक्ट्री से अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और अर्द्धनिर्मित हथियार भी जब्त किए गए।
पूछताछ के दौरान रौशन ने अपने एक साथी का जिक्र किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे साथ लेकर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में छापेमारी करने जा रही थी। इस दौरान रौशन ने लघुशंका के बहाने उतरकर एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने निरुद्ध करने के लिए फायरिंग की, जिसमें रौशन के पैर में गोली लगी।
गोली लगने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। रौशन शर्मा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। वह 2004 से सक्रिय है और पटना में बस स्टैंड फायरिंग व कृपाशंकर हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
समीर की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...