1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 28, 2025, 10:11:47 PM
अग्निशमन विभाग में बड़ा फेरबदल - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
BIHAR: बिहार में बड़ी संख्या में अग्निशमन पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। 85 अग्निशमन पदाधिकारियों में नव नियुक्त अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें प्रशिक्षण समाप्ति के बाद विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है। नये अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारियों की संख्या 39 है और जिन्हें अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारी से उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया है उनकी संख्या 46 हैं। देखिये पूरी लिस्ट...
राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के निदेशक ने बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत नव नियुक्त अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारियों के प्रशिक्षण समाप्ति के बाद उनके द्वारा समर्पित अभ्यावेदन/ चिकित्सा आधार करते हुए उनके नाम के समक्ष अंकित अग्निशामालय में निम्न प्रकार से पदस्थापित किया जाता है। इन्हें स्थानांतरण हेतु यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। इन सभी नव नियुक्ति अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारी को आदेश के तीन दिनों के अंदर अपने-अपने पदस्थापित अग्निशामालय में योगदान देने को कहा गया है नहीं तो स्वत विरमित हो जाएंगे।
वही बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत सभी जिलों के अग्निशामालयों में पदस्थापित अनुमंडल अग्निशामायल पदाधिकारियों को उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार दिये जाने/समर्पित अभ्यावेदन /चिकित्सा आधार पर उनका स्थानांतरण करते हुए उनके नाम के समक्ष अंकित अग्निशमालय में स्थानांतरण पदस्थापन किया जाता है। नीचे दिखिये पूरी लिस्ट...




बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...