1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Jan 18, 2025, 3:09:47 PM
बिहार में ग्राम कचहरी सचिव की भर्ती - फ़ोटो google
Bihar Panchayati Raj Recruitment 2025: बिहार में अच्छे पोस्ट पर सरकारी नौकरी तलाशने वालों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए नई भर्ती निकाली है। बिहार सरकार ने बिहार ग्राम कचहरी में सचिव पद के लिए भर्ती निकाली है। इस पोस्ट की भर्ती के लिए 16 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 है।
बिहार ग्राम कचहरी सचिव की यह भर्ती जिलेवार निकाली गई है। जिसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म के बारे में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार ग्राम कचहरी सचिव बनने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु अलग-अलग तय की गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल की है। वहीं पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष उम्र तय की गई है।
बात करें सैलरी की तो बिहार ग्राम कचहरी की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 6000 रुपये मानदेय मिलेगा। इस पद पर उम्मीदवारों का चयन 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए होगा। जिसमें स्नातक डिग्री धारकों को 10 प्रतिशत और स्नातकोत्तर डिग्रीधारक को 20 प्रतिशत अंकों की ग्रेस दी जाएगी।