1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 06, 2025, 8:09:13 PM
जी. किशन रेड्डी से मुलाकात - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
DELHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री और खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। उन्हें पत्र लिखकर आग्रह किया कि बिहार को वृहद खनिज अन्वेषण और उत्खनन में केंद्र सरकार का अपेक्षित सहयोग मिले।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को बताया कि बिहार में अब तक 12 वृहद खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है। गया, जहानाबाद, रोहतास और भागलपुर जैसे ज़िलों में बहुमूल्य खनिजों के नए ब्लॉकों की निर्माण किया जाए। उन्होंने बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि. के माध्यम से लघु एवं कुटीर उद्योगों को कोयले की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
वही अन्वेषण कोषांग की स्थापना के बाद अब GSI को राज्य में खनिज संभावनाओं वाली भूमि की पहचान में सहयोग का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के आर्थिक विकास के नए द्वार खोलने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भर बिहार की ओर यह एक बड़ा कदम है।


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...