1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 12, 2025, 12:27:14 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार के 18 जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने इन जिलाधिकारियों से अंचल गठन को लेकर प्रस्ताव मांगा है. पटना नगर निगम को मॉडल मानते हुए इन जिलाधिकारियों से अंचल का प्रस्ताव भेजने को कहा है कि ताकि जल्द से जल्द नगर निगम क्षेत्रों में अंचल का गठन किया किया जा सके.
नगर विकास विभाग ने राज्य के 18 नगर निगमों में पटना की तर्ज पर अंचल गठन का फैसला लिया है. अंचलों की संख्या आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर तय होगी. इसके लिए विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह ने नालंदा, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुंगेर, गया, पूर्णिया, कटिहार, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और सहरसा के डीएम को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा है.
नगर विकास विभाग का मानना है कि अंचल गठन से प्रशासनिक कार्यों का विकेंद्रीकरण होगा, जिससे योजनाओं की गुणवत्ता और कार्यान्वयन में सुधार आएगा. प्रत्येक अंचल में कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी तैनात होंगे जो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे. नीतीश सरकार ने फैसला लिया है कि यह व्यवस्था पटना में पहले से लागू छह अंचलों की तरह होगी. पटना में पहले से स्थापित अंचल व्यवस्था को मॉडल मानकर अन्य निगमों में भी इसे लागू किया जाएगा. इस कदम से शहरी क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन, जलापूर्ति और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं बेहतर होंगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...