1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 03, 2025, 10:19:56 PM
जल्द मिलेगा नया वोटर आईडी कार्ड - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: चुनाव आयोग की ओर से बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का पहला चरण पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दावा और आपत्तियां ली जा रही हैं। यह प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 तक चलेगी। इसके बाद अगले 30 दिनों में अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी और 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक नया ईपिक कार्ड वितरण का कार्यक्रम तय नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि सभी पंजीकृत मतदाताओं को नया ईपिक दिया जाएगा। इसके लिए मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नए फोटो और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा सकते हैं। या फिर,ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने ईपिक नंबर का उपयोग करके खुद भी फोटो और दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। कई मतदाताओं को दस्तावेज दोबारा जमा करने की सूचना मिल रही है, जबकि उन्होंने पहले ही बीएलओ को डॉक्युमेंट्स दिए थे। इस वजह से मतदाताओं को दोबारा बीएलओ से संपर्क करना पड़ रहा है।
नये ईपिक में मतदाताओं को अपनी नई तस्वीर लगाने के लिए दावा एवं आपत्ति के दौरान ही एक सितंबर 2025 तक नया फोटो देना होगा। यह फोटो दस्तावेज के साथ ही बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) को उपलब्ध कराना होगा। फोटो और डॉक्यूेमेंट मिलने के बाद बीएलओ संबंधित ईपिक नंबर पर मतदाता की तस्वीर को अपलोड कर सकेंगे । मतदाता चाहे तो खुद भी ONLINE अपने ईपिक नंबर पर अपनी नई तस्वीर एवं दस्तावेज को अपलोड कर सकते हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...