Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: सरकार ने 25 कैंडिडेट को अधिवक्ता वर्ग से सीधे अपर जिला...

Bihar News: सरकार ने 25 कैंडिडेट को अधिवक्ता वर्ग से सीधे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर दी नियुक्ति, जारी हुई अधिसूचना

Bihar News: बिहार सरकार ने 25 अभ्यर्थियों को सीधे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया है. इस संंबध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jan 13, 2025, 8:00:22 PM

Bihar News,Patna High Court ,Additional District and Sessions Judge , बिहार समाचार, पटना न्यूज, बिहार न्यूज

- फ़ोटो Google

Bihar News: पटना हाईकोर्ट की अनुशंसा के बाद 25 जजों की नियुक्ति की गई है. सभी को अधिवक्ता वर्ग से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है. सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के आधार पर अधिवक्ता वर्ग से सीधे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति दी गई है.

पटना हाई कोर्ट के महानिबंधन के पत्र के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. कुल 25 अभ्यर्थियों को सीधे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है. इन सभी को 144840 रू से 194660 वेतनमान पर नियुक्त किया गया है .जिनकी नियुक्ति की गई है, उनमें नौ महिलाएं शामिल हैं.

पूरी सूची देखें....