1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 13, 2025, 7:46:17 AM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक एक एनजीओ के माध्यम से एक वृद्ध व्यक्ति की देखभाल का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को घटनास्थल पर बुलाया है। कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। वर्तमान में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में शोक और आश्चर्य का माहौल है।
रिपोर्टर: समीर
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...