Hindi News / bihar / patna-news / मंत्री हरी सहनी की दो बेटियों की शादी आज, आशीर्वाद देने MLC फ्लैट...

मंत्री हरी सहनी की दो बेटियों की शादी आज, आशीर्वाद देने MLC फ्लैट पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मंत्री हरी सहनी की दो बेटियों की आज शादी एमएलसी फ्लैट से हो रही है। दोनों बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शादी समारोह में पहुंचे। कई मंत्री, विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 19, 2025, 8:03:23 PM

BIHAR POLITICS

मंत्री की बेटी की शादी - फ़ोटो GOOGLE

PATNA: बिहार के मंत्री हरी सहनी की दो बेटियों की आज शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एमएलसी फ्लैट पहुंचे। उन्होंने हरी सहनी की दोनों बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बिहार के कई मंत्री, विधायक और एमएलसी मौजूद थे। 


बिहार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी की दोनों बेटियों की शादी एमएलसी फ्लैट में एक साथ आयोजित की गयी है। दोनों बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एमएलसी फ्लैट पहुंचे थे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे थे। वही कई मंत्री, विधायक और एमएमसी भी इस शादी में मौजूद रहे।