Hindi News / bihar / patna-news / पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन बने सुप्रीम कोर्ट के जज, कार्यकारी...

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन बने सुप्रीम कोर्ट के जज, कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार नियुक्त

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 9:43:39 PM

court

SC में अब जजों की संख्या हुई 33 - फ़ोटो GOOGLE

PATNA: पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन सुप्रीम कोर्ट के जज बनाये गये हैं। वही कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर आशुतोष कुमार की नियुक्ति की गयी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गयी है। विनोद चंद्रन की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 33 हो जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 जनवरी को केंद्र सरकार से पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विनोद चंद्रन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की अनुशंसा की थी।


बता दें कि 11 साल से वो जज हैं और सालभर से देश के बड़े हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर आसीन हैं। देशभर के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में 13वें स्थान पर हैं। सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने के लिए पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन के नाम पर विचार किया गया।