Hindi News / bihar / patna-news / CM Nitish Kumar Pragati Yatra: चौथे चरण की प्रगति यात्रा में इन जिलों...

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: चौथे चरण की प्रगति यात्रा में इन जिलों का दौरा करेंगे सीएम नीतीश, कैबिनेट विभाग ने जारी किया शेड्यूल

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jan 24, 2025, 4:09:05 PM

Bihar News

चौथे चरण का शेड्यूल जारी - फ़ोटो IPRD Bihar

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं और विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। तीन चरण की यात्रा के बाद अब चौथे चरण की प्रगति यात्रा को लेकर कैबिनेट विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।


कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीएम नीतीश एक फरवरी के चौथे चरण की प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। चौथे चरण के पहले दिन 1 फरवरी को सीएम भागलपुर जाएंगे, जहां वह करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। इसके बाद 2 फरवरी को मुख्यमंत्री बांका जाएंगे और 3 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे।


इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा में प्रगति यात्रा पर रहेंगे। 10 फरवरी को जमुई में सीएम की प्रगति यात्रा होगी जबकि 11 फरवरी को सीएम नीतीश नवादा जाएंगे। इस दौरान वह जिलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जरूरी निर्देश जारी करेंगे।