Hindi News / bihar / patna-news / बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क...

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2026, 11:58:20 PM

Bihar

किसी के हताहत की खबर नहीं - फ़ोटो Reporter

Patna: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां रामनवमी जुलूस के दौरान मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आधी बारिश के कारण डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीरामजी चौक  पर बने एलइडी गेट टूट कर अचानक गिर गया।


  जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभला। एलइडी गेट गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गेट को हटाने की कवायद शुरू हुई।


 बता दे कि जब डाक बंगला चौराहा पर शोभा यात्रा को सम्मानित किया जा रहा था और शोभा यात्रा को देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री राम चौक पहुंचे थे। तभी अचानक आंधी बारिश होने लगी इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। 


तभी डाक बंगला पर लगे एलईडी लाइट से बना गेट आंधी को नहीं झेल पाया और इस तूफान के कारण भरभराकर नीचे गिर गया जिससे मौके पर अपना तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। फिलहाल पुलिस रोड पर गिरे एलइडी गेट को हटाने में लगी है।