Hindi News / crime / पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो...

पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

पटना के रामकृष्णा नगर में पुलिस ने छापेमारी कर 20-25 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2026, 9:24:14 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। यह कार्रवाई गोकुल कॉलोनी के सद्भावना नगर इलाके में की गई, जहां रोड नंबर 20 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस को 20 से 25 किलोग्राम सूखा नशा बरामद किया है।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब मकान पर दबिश दी, तो वहां मौजूद दो युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे और शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।


पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार शहर के अन्य इलाकों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।


फिलहाल, पटना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।