Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: चुनावी साल में नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, उद्योगों के लिए...

Bihar News: चुनावी साल में नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, उद्योगों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा; अब 1 करोड़ रोजगार देने का वादा

Bihar News: नीतीश सरकार ने चुनावी साल में बड़ी घोषणा करते हुए अगले 5 वर्षों में बिहार के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने वालों को विशेष आर्थिक पैकेज और मुफ्त जमीन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 16, 2025, 8:46:16 AM

Bihar News

- फ़ोटो GOOGLE

Bihar News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं और उद्यमियों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने बिहार में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की है, जिससे बेरोजगार युवाओं को अब रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। साथ उन्होंने यह दावा किया है कि बिहार के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


 उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि “अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत:- 


1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। 

2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। 

3. उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। 


4. यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो।


नीतीश सरकार का यह कदम जहां चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, वहीं राज्य के आर्थिक विकास और उद्योगिक विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसके ज़रिए सरकार न केवल युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराना चाहती है, बल्कि बिहार को निवेश के लिहाज़ से एक आकर्षक राज्य बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।