1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 15, 2025, 8:04:11 PM
- फ़ोटो file
PATNA: बिहार ने उद्योगपतियों के लिए देश का सबसे बेहतरीन ऑफर पेश कर दिया है. अब बिहार में अगर कोई उद्योग लगाता है तो उसे वैसी मदद मिलेगी, जैसी देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं मिलती. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब बड़े उद्योग लगाने वालों को सरकार 1 रुपये में 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी।
नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि जो भी निवेशक बिहार में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक का निवेश करेंगे, उन्हें पहले की तुलना में दोगुना इनसेंटिव मिलेगा। पहले 20 करोड़ रुपये का इनसेंटिव दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 40 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
14 साल तक जीएसटी में छूट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में उद्योग लगाने वालों को स्टेट जीएसटी (SGST) की छूट केवल 5 वर्षों के लिए मिलती थी, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 14 साल कर दिया गया है। यानि जो कोई भी उद्योग लगायेगा उसे 14 साल तक जीएसटी नहीं देना होगा. इसका लाभ बड़े निवेशकों को लंबे समय तक मिलेगा और वे राज्य में अपने उद्योग को स्थिरता से चला पाएंगे।
750 बंद उद्योगों को दोबारा मौका
नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पहले जिन निवेशकों ने उद्योग लगाए थे लेकिन किसी कारणवश बंद हो गए, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। ऐसे लगभग 750 उद्योगपतियों को फिर से अपने उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है.
10 हजार एकड़ जमीन चिन्हित
मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने लगभग 10 हजार एकड़ जमीन को उद्योग लगाने के लिए चिन्हित किया है। कई नये स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, ताकि उद्योगपतियों को जमीन की दिक्कत नहीं हो.
नीतीश कुमार के इस ऐलान को उद्योग जगत के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। उनका मानना है कि इन नीतिगत बदलावों से न केवल निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा बल्कि राज्य में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...