1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 18, 2025, 10:39:16 AM
बिहार न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा है कि "महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा। उन्हें शुभकामनाएं।"
इस संदेश के माध्यम से नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) एनडीए के इस निर्णय के साथ है और उम्मीदवार राधाकृष्णन को पूर्ण समर्थन देगी।इस राजनीतिक समर्थन को 2025 के चुनावी समीकरणों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है, खासकर जब विभिन्न पार्टियों के बीच तालमेल और रणनीतियां तेज हो गई हैं।
उनका समर्थन संकेत भी हो सकता है कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए में एकजुटता बनाए रखने को लेकर गंभीर हैं और आने वाले दिनों में केंद्र की राजनीति में उनकी सक्रियता और निर्णायक भूमिका भी देखने को मिल सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...