1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 26, 2025, 8:26:57 AM
REPUBLIC DAY 2025 : - फ़ोटो REPOTER
REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक विधानसभा में भी इस खास मौके पर झंडोतोलन किया गया। विधानसभा में स्पीकर नंदकिशोर यादव ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा विधान परिषद में सभापति अवध नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया।
इस मौके पर विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संविधान की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं हम लोग। हमें गर्व है कि भारत के संविधान सभा के पहले अध्यक्ष बिहार के धरती के लाल डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा थे और बाद में स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र बाबू थे यह भी बिहार के धरती के लाल थे। संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे उसमें से 36 सदस्य बिहार के थे। तीसरे स्थान पर बिहार था। हमारे पूर्वजों ने बड़ी संख्या में संविधान सभा में भाग लेकर संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया है मैं उन सभी लोगों को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इसके अलावा विधान परिषद के स्पीकर ने कहा कि आज देश अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस का मान रहा है। आज लोग टोली बनाकर घूम रहे हैं। इस अवसर पर हम देश और बिहार के सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। आज देश के अंदर लोगों में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया है। हमलोग आजादी का पर्व मना रहे हैं।यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बिहार के धरती के लाल डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा थे और बाद में स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र बाबू थे यह भी बिहार के धरती के लाल थे।
इधर, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी मैदान में झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है।