Hindi News / bihar / patna-news / Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, DM ने गांधी...

Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, DM ने गांधी मैदान का लिया जायजा

Patna News: पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। डीएम त्यागराजन एसएम ने मैदान का निरीक्षण किया। इस बार 13 विभागों की झांकियां और वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 08, 2025, 6:19:54 PM

Patna News

- फ़ोटो reporter

Patna News: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में पटना डीएम त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को मैदान का दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।


इस वर्ष समारोह में कुल 13 विभागों द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो बिहार की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास यात्रा को दर्शाएंगी। इन झांकियों को लेकर अलग-अलग विभागों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना डीएम ने बताया कि इस बार मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए दर्शकों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की जा रही है ताकि बारिश होने पर भी समारोह में कोई बाधा न आए।


डीएम ने गांधी मैदान की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं, बैठने की व्यवस्था, और वीआईपी व आम दर्शकों के प्रवेश-निकास मार्गों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी गांधी मैदान में भव्य परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 


पटना जिला प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा और हर स्तर पर निगरानी के लिए पुलिस, प्रशासन और विशेष टीमें तैनात रहेंगी। राजधानीवासियों में 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।