1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2025, 10:21:49 AM
पटना - फ़ोटो GOOGLE
Patna Encounter: पटना में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर मंगलवार की सुबह एक बार फिर से तनाव का माहौल देखने को मिला। जानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में हिरासत में लिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस के कई बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़ी हर तकनीकी जांच की जा सके।
पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ एक विशेष इनपुट के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुई।स्थानीय लोगों में इस मुठभेड़ के बाद से दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...