Hindi News / bihar / patna-news / पटना में भीषण सड़क हादसा:अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, ...

पटना में भीषण सड़क हादसा:अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में 3 युवक NMCH में भर्ती

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 14, 2025, 10:11:03 PM

ACCIDENT

हादसे का शिकार - फ़ोटो GOOGLE

patna accident: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो सड़क हादसे से जुड़ी है। पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर आरओबी पर देर शाम एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर 3 युवक सवार थे। टक्कर लगने के बाद तीनों बीच सड़क पर फेंका गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। 


स्कूटी में टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। तीनों में से एक की पहचान पटना सिटी के नई सड़क चौक निवासी के रूप में हुई है। अन्य की पहचान की जा रही है।