1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 30, 2025, 12:21:46 PM
सड़क हादसा - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, पटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर डंफर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।
इधर,घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है। इसके साथ ही लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हम आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद से यह जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं कि ड्राइवर घटना के बाद इस रास्ते फरार हुआ है। इस मामले में आगे का एक्शन लिया जा रहा है।