Hindi News / bihar / patna-news / देवघर-पटना मेमू का डुमरी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, 14 जनवरी से 31...

देवघर-पटना मेमू का डुमरी रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, 14 जनवरी से 31 मार्च तक एक मिनट के लिए रूकेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए डुमरी रेलवे स्टेशन पर देवघर-पटना मेमू का अस्थायी ठहराव किया गया है। अब ढाई महीने तक यहां एक मिनट के लिए ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 6:58:08 PM

train stopage

डुमरी में ट्रेन का ठहराव - फ़ोटो GOOGLE

train stopage in dumri station: ट्रेन संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू का अस्थायी ठहराव डुमरी रेलवे स्टेशन पर होगी। 14 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक डुमरी स्टेशन पर एक मिनट के लिए ट्रेन रुकेगी। यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे ने यह व्यवस्था की है। 


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू का दानापुर मंडल के डुमरी स्टेशन पर दिनांक 14.01.25 से 31.03.25 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। दिनांक 14.01.25 से 31.03.25 तक गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू 09.55 बजे डुमरी स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 09.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।