1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 25, 2025, 9:01:18 PM
स्वेटर का वितरण - फ़ोटो GOOGLE
patna: IAS Wives Officers Association (IASOWA) ने शनिवार को IAS Bhawan में बच्चों एवं महिलाओं के बीच सैकड़ों स्वेटर का वितरण किया। IASOWA की अध्यक्ष, बर्फी मीणा के नेतृत्व में सवा सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।
IASOWA की अध्यक्ष बर्फी मीणा ने बताया कि संस्था का मूल उद्धेश्य इस कड़ाके की ठंड और शीतलहर में जरूरतमंदों की मदद करना है। इसमें बुजुर्ग महिलाएँ और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। IASOWA की अध्यक्ष श्रीमती बर्फी मीणा ने बताया कि सामाजिक कार्यों में हमारी टीम आगे आकर यथासंभव मदद कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है। आज आँगनबाड़ी के 75 बच्चों एवं 50 महीलाओं के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।
इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की पत्नी बर्फी मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी रश्मि रेखा, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र की पत्नी जया, बिहार के गृह सचिव अरबिन्द कुमार चौधरी की पत्नी जैश्मीन,योजना एवं विकास विभाग के सचिव के. सैंथिल की पत्नी सुधा सैंथिल, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह की पत्नी डॉ. मंजरी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की पत्नी रश्मि रेखा और बिहार के पंचायती राज विभाग के सचिव देवेश सेहरा की पत्नी दीपा सेहरा मौजूद थीं।