1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jan 16, 2025, 7:38:36 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की कार्रवाई जारी है. पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस सं-3/25 दर्ज की गई है. इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी इंजीनियर के चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव, पटना के रूपसपुर थानाक्षेत्र के वेदनगर, पुनाईचक स्थित फ्लैट और पुल निर्माण निगम स्थित कार्यालय की तलाशी ली जा रही है. तलाशी देर रात तक चलने का अनुमान है.
