Hindi News / bihar / patna-news / "वोट चोरों को जनता सिखाएगी सबक": वोटर अधिकार यात्रा पर बोले मुकेश सहनी

"वोट चोरों को जनता सिखाएगी सबक": वोटर अधिकार यात्रा पर बोले मुकेश सहनी

वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। मुकेश सहनी ने कहा कि आम लोगों का राज बनाने के लिए बिहार के 'आम लोग' सड़कों पर हैं। बिहार की जनता वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2025, 4:24:20 PM

Bihar

वोट चोरी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जिस तरह एसआईआर को लेकर लोगों में आक्रोश दिख रहा है, उससे साफ है कि बिहार में अब लोग वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में हैं।


वोटर अधिकार यात्रा में शामिल  वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट की चोरी कर संविधान और लोकतंत्र की चोरी करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता किसी हाल में इस चोरी को रोकने के लिए सजग है। इस यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन और उमड़ रहा लोगों का हुजूम इस बात का प्रमाण है कि आम लोगों का राज बनाने के लिए बिहार के आम लोग सड़कों पर हैं।


उन्होंने जोर देकर कहा कि वोट चोरों को जनता सत्ता से उतार कर रहेगी। बिहार की जनता वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाएगी। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में पिछले 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है। डबल इंजन की सरकार के दावे भी किए गए, लेकिन यहां के हालात बदतर हैं। यहां बेरोजगारी, गरीबी है और बढ़ते कर्ज के संकट के चलते पलायन चरम पर है, लेकिन सरकार की इसे लेकर कोई योजना नहीं है.