Hindi News / bihar / patna / Bihar News: पटना में खुदाई के दौरान मिला पांच सौ साल पुराना शिव...

Bihar News: पटना में खुदाई के दौरान मिला पांच सौ साल पुराना शिव मंदिर, जयकारों से गूंजा इलाका

पटना के पटनासिटी स्थित आलमगंज इलाके में जमीन की खुदाई के दौरान पांच सौ साल पुराना शिव मंदिर मिला है. लोगों की भारी भीड़ मंदिर को देखने के लिए उमड़ रही है.

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 06, 2025, 11:55:13 AM

Shiva temple found in Patna

खुदाई में मिला शिव मंदिर - फ़ोटो reporter

Bihar News: देशभर के अनेक राज्यों में पौराणिक स्थलों की खुदाई का काम जारी है। खुदाई के दौरान कई तरह के अवशेषों के मिलने की बात भी सामने आई है। इसी बीच राजधानी पटना में जमीन की खुलाई के दौरान सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर मिलने के बाद पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।


दरअसर, पटना के आलमगंज इलाके में जमीन खुदाई के दौरान लगभग 500 साल पुराना शिव मंदिर मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ मंदिर को देखने के लिए उमड़ रही है। पूरे इलाके में जयकारा होने लगा है। बताया जा रहा है कि जमीन मठ की है और उस जमीन पर खुदाई का कार्य चल रहा था।


खुदाई के दौरान जमीन के अंदर शिव मंदिर मिला जिसके बाद दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और बम बम भोले की जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा है। स्थानीय लोगों की मानें तो लगभग 500 साल पुराना मंदिर है। स्थानीय लोगो का कहना है कि अब विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी और यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।