1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 09, 2025, 1:28:53 PM
सड़क हादसे में मौत - फ़ोटो REPOTER
Accident News : बिहार में सड़क हादसे कि खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना अंतर्गत दाहौर गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंजपर गांव निवासी रितिक राज (19) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रितिक बाढ़ से कोचिंग के बाद ऑटो से घर लौट रहा था, तभी दाहौर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया।
वहीं, ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी उसके बाद परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले आए, जहां से उसे PMCH रेफर कर दिया गया। PMCH में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रितिक 9वीं कक्षा का छात्र था।हाल ही में उसके पिता की भी मौत हुई थी।
इधर, इस मामले में SI विनय शर्मा ने बताया कि युवक बाढ़ से घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।