Hindi News / bihar / patna / पटना में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ सकती है और ठंड

पटना में बदला मौसम का मिजाज, बढ़ सकती है और ठंड

दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही पटना में रविवार को बूंदाबांदी शुरू हो गयी। जिसके कारण मौसम ने अचानक करवट बदला है। ऐसे में यह संभावना जतायी जा रही है कि पटना में अभी और ठंड बढ़ेगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 12, 2025, 7:57:15 PM

BIHAR MAUSAM

मौसम ने ली करवट - फ़ोटो GOOGLE

patna news: रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही पटना में बूंदाबांदी होनी शुरू हो गयी। जिससे पटना में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना में देर शाम से हो रही बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण कपकपी बढ़ गयी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पटना में और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की माने तो पटना में इस बूंदाबांदी से ठंड में बढोतरी होगी। 


ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मकर संक्रांति तक और ठंड रहेगा। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है इसके बाद ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड कम होगा। पटना में हो रही बूंदाबांदी से ठंड अचानक फिर बढ़ गया है। शीतलहर और कपकपाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा कर रख दी है। लोग अलाव ताप रहे हैं और गर्म कपड़े पहन रहे हैं। रविवार की सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप निकलने के बाद लोग यह कह रहे थे कि लगता है ठंड चला गया लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली।